मनेर (पटना) की शिप्रा को मिला मिसेज यूनिवर्स क्रिएटिविटी खिताब | 17 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

16 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मनेर (पटना) की शिप्रा सिंह ने फिलीपींस के मनीला में आयोजित ‘46वें मिसेज यूनिवर्स’में मिसेज यूनिवर्स क्रिएटिविटी का खिताब जाता है।

प्रमुख बिंदु

  • यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर से शुरू हुई थी और आठ अक्तूबर को उन्हें इस खिताब से नवाजा गया था।
  • 91 देशों की प्रतिभागियों में भारत का प्रतिनिधित्व कर शिप्रा सिंह ने यह खिताब हासिल किया है।
  • इससे पहले अप्रैल में ‘द इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट’में वह दूसरी रनरअप रहीं थीं। इसी आधार पर उन्हें प्रतियोगिता में जगह मिली थी।
  • जिस भारतीय परिधान को पहन शिप्रा सिंह रैंप पर उतरीं, उसे उन्होंने खुद डिजाइन किया था।