ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

हरियाणा

स्वास्थ्य चुनौतियाँ और स्वस्थ जीवनशैली पर सेमिनार

  • 07 Mar 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आरोग्य भारती द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य चुनौतियाँ एवं स्वस्थ जीवन शैली" विषय पर एक सेमिनार में भाग लिया।

मुख्य बिंदु

  • निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर ज़ोर:
    • केंद्रीय मंत्री ने स्वस्थ और फिट भारत के निर्माण में निवारक और प्रोत्साहनकारी स्वास्थ्य देखभाल के महत्त्व को रेखांकित किया।
    • उन्होंने चरक, सुश्रुत और भगवान धन्वंतरि जैसे प्राचीन चिकित्सा अग्रदूतों का हवाला देते हुए भारत की समृद्ध स्वास्थ्य देखभाल विरासत पर प्रकाश डाला।
  • पारंपरिक प्रथाओं की भूमिका:
    • उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के आवश्यक घटकों के रूप में ध्यान, योग और उपवास के महत्त्व पर बल दिया।
    • उन्होंने समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिये देश भर में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के लिये आरोग्य भारती की सराहना की।
  • उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन:
    • अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने निदान और उपचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिये तीन अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया:
      • डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएँ
        • स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने और मूल्यांकन के लिये डिज़ाइन की गई एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन, डिजिटल डिटेक्टर-आधारित मैमोग्राफी मशीन।
      • 1000 mA डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी (DRF) प्रणाली
        • एक आधुनिक नैदानिक ​​प्रणाली जो बीमित श्रमिकों और उनके परिवारों के लिये एक्स-रे रेडियोग्राफी और फ्लोरोस्कोपिक-निर्देशित हस्तक्षेप में सुधार करती है।
      • अगली पीढ़ी अनुक्रमण (NGS) अनुप्रयोग
        • यह एक उन्नत प्रौद्योगिकी है, जो ओन्कोलॉजी अनुसंधान, RNA अनुक्रमण और रोगज़नक़ पहचान का समर्थन करती है तथा सटीक चिकित्सा का मार्ग प्रशस्त करती है।
  • भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण:
  • भारत के प्राचीन चिकित्सा ज्ञान के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में, मंत्री ने ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2