प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा के दूसरे ज़िलों में भी पीपीपी मोड में खोले जाएंगे सैनिक स्कूल

  • 19 Oct 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

17 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2023 के समापन समारोह में कहा कि हरियाणा के दूसरे ज़िलों में भी पीपीपी मोड में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इससे हरियाणा के युवाओं की सेना में भागीदारी बढ़ेगी और बड़ी संख्या में अग्निवीर तैयार होंगे। उन्होंने कुंजपुरा के सैनिक स्कूल को आधारभूत ढाँचे के लिये 10 करोड़ रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की।
  • विदित हो कि हरियाणा में पहली बार अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न सैनिक स्कूलों के 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • इस प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभागी खिलाड़ियों में से कई को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये चयन का मौका मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार इन प्रतियोगिताओं में गर्ल्स कैडेट्स ने भी भाग लिया, जो नारी सशक्तिकरण का पर्याय है। यह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की भावना को भी चरितार्थ करता है। प्रधानमंत्री ने 2015 में हरियाणा से ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हरियाणा को स्पोर्ट्स पावर हाउस बनाने के लिये खेल संस्कृति को विकसित किया है। ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक खेलों का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खिला़ड़ियों ने 107 में से 30 पदक जीते हैं।
  • उन्होंने कहा कि देश में सैनिक स्कूलों की स्थापना 1961 से की गई, तब से एनडीए, आईएमए, ओटीए, आईएएनए, एएफए और अन्य प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में कैडेटों को शामिल करने में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। इन स्कूलों से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं, न्यायपालिका, चिकित्सा, इंजीनियरिंग सेवाओं के साथ-साथ राजनीति में भी नाम कमाया है।
  • मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी में प्रथम व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
  • इसके अलावा वॉलीबॉल में नगरोटा सैनिक स्कूल के इखलाक हसन, बास्केटबॉल में कुंजपुरा के अमन मलिक, हॉकी में तिलैया के शुभम कुमार को श्रेष्ठ खिलाड़ी और तिलैया के ही सचिन को बेस्ट गोलकीपर के रूप में सम्मानित किया।
  • उन्होंने ओवरऑल स्कूल के रूप में सैनिक स्कूल तिलैया और ओवरऑल ग्रुप में डी ग्रुप को भी ट्रॉफी से नवाजा।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये कुंजपुरा सैनिक स्कूल की टीम को ट्राफी प्रदान की गई। खेलों में 30 से अधिक सैनिक स्कूलों के करीब 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इससे पूर्व प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow