प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

सिंधी साहित्य अकादमी के साहित्य पुरस्कार घोषित

  • 16 Nov 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश कुमार वाधवानी ने बताया कि अकादमी ने सिंधी सहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान व पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019, 2020 व 2021 के लिये संत शिरोमणि हिरदाराम जी के नाम से स्थापित साहित्य गौरव सम्मान दिये जाएंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • इंदौर के अमर गोपलानी को वर्ष 2019 के लिये, भोपाल के केटी दादलानी को वर्ष 2020 के लिये और भोपाल के ही भगवान बाबानी को वर्ष 2021 के लिये साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  • साहित्य गौरव सम्मान में 1 लाख रुपए तथा अन्य सभी पुरस्कार श्रेणियों में 21 हज़ार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
  • कृष्ण खटवानी स्मृति श्रेष्ठ गद्य कृति पुरस्कार- वर्ष 2019 के लिये गोप गोलानी की कृति ‘जोगण जी प्रीत’को, वर्ष 2020 के लिये आसूदो लच्छवानी की कृति ‘सुहिणों सुपिनो’को और वर्ष 2021 के लिये डॉ. नादिया मसंद की कृति ‘मां, मिंटो ऐं नफसियत’को दिये जाएंगे।
  • खियलदास बेगवानी स्मृति श्रेष्ठ पद्य कृति पुरस्कार- वर्ष 2019 के लिये रश्मि रामानी की कृति ‘मां हिक सिन्धिण’को, वर्ष 2020 के लिये कन्हैयालाल मोटवानी मांदो की कृति ‘आस जा कख’को और वर्ष 2021 के लिये नंदकुमार सन्मुखानी की कृति ‘नवां पन’को दिये जाएंगे।
  • गवंती नावाणी स्मृति श्रेष्ठ गायिका पुरस्कार- वर्ष 2019 के लिये सरला नागदेव को, वर्ष 2020 के लिये निशा चेलानी को और वर्ष 2021 के लिये प्रिया ज्ञानचंदानी को दिये जाएंगे।
  • मास्तर चंद्र स्मृति श्रेष्ठ गायक पुरस्कार- वर्ष 2019 के लिये गोवर्धनदास उदासी (बालक मंडली) को, वर्ष 2020 के लिये रमेश कुमार तनवानी को और वर्ष 2021 के लिये दिलीप लालवानी को दिये जाएंगे।
  • श्रेष्ठ नाट्य निर्देशक अथवा श्रेष्ठ कलाकार पुरस्कार- वर्ष 2019 के लिये परसराम नाथानी को, वर्ष 2020 के लिये स्व. ओपी आसूदानी को और वर्ष 2021 के लिये कविता इसरानी को दिये जाएंगे।
  • श्रेष्ठ युवा लेखक पुरस्कार- वर्ष 2019 के लिये गुलाब लधाणी को, वर्ष 2020 के लिये राकेश शेवानी को और वर्ष 2021 के लिये किरण परियानी को दिये जाएंगे।
  • अकादमी निदेशक ने बताया कि शीघ्र ही सम्मान समारोह का आयोजन कर यह सम्मान और पुरस्कार दिये जाएंगे।    
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow