प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साहिबा को मिला सर्वश्रेष्ठ यूथ कॉर्डिनेशन पुरस्कार

  • 27 Jun 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

25 जून, 2023 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को सर्वश्रेष्ठ यूथ कॉर्डिनेशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  

प्रमुख बिंदु

  • प्रवक्ता ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ द्वारा पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस एडवेंचर कैंप का आयोजन 19 से 23 जून, 2023 तक मनाली में किया गया था, जिसमें 10 विश्वविद्यालयों एवं सात महाविद्यालयों के 88 महिला विद्यार्थियों एवं यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स ने भाग लिया।
  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने भी इस कैंप में भागीदारी की थी, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को सर्वश्रेष्ठ यूथ कॉर्डिनेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow