किशनगंज की रौशनी परवीन विश्व युवा सम्मेलन 2023 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व | 05 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

4 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज ज़िले की सामाजिक कार्यकर्त्ता रौशनी परवीन नवंबर माह में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, जिनेवा स्विट्ज़रलैंड में होने वाले विश्व युवा सम्मेलन 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रमुख बिंदु

  • विश्व युवा सम्मेलन में मात्र 6 युवाओं का चयन पूरे विश्व भर में हुआ है। रौशनी परवीन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र प्रतिभागी होंगी।
  • 16 नवंबर, 2023 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में यंग एक्टिविस्ट समिट में बतौर स्पीकर भाषण देंगी, जहाँ से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा इसका प्रसारण इंस्टाग्राम चैनल पर भी किया जाएगा।
  • विदित है कि यूएन की टीम ने किशनगंज महिला हेल्पलाइन कार्यालय आकर रौशनी परवीन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली थी।
  • गौरतलब है कि किशनगंज प्रखंड के सिमलबाड़ी निवासी रौशनी परवीन बाल सुरक्षा के मुद्दे पर पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार के कार्यक्रम और यूनिसेफ के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। वह जनवरी 2023 से स्वतंत्र रूप से बाल संरक्षण के मुद्दे पर सक्रियता से कार्य कर रही हैं।
  • इन्होंने बाल विवाह को रोकने, ड्रॉपआउट बच्चियों को स्कूलों से जोड़ने में काफी मेहनत की है।