रोहतक की सुहाना सैनी बनीं विश्व की नंबर एक रैंकिंग की खिलाड़ी | 14 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2023 को इंटरनल टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से जारी ताजा वर्ल्ड रैंकिंग में हरियाणा के रोहतक ज़िले की टेबल टेनिस की स्टार खिलाड़ी सुहाना सैनी ने अपने शानदार खेल के चलते यूथ स्टार कंटेंडर टेबल टेनिस वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • सुहाना सैनी ने बंगलूरु की यशस्वी घोरपडे के साथ जोड़ी बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है।
  • इससे पूर्व यह जोड़ी 22 अक्तूबर, 2022 से 7 मार्च, 2023 तक भी वर्ल्ड रैंकिंग नंबर एक रह चुकी है।
  • वर्तमान में सुहाना की अंडर 17 सिंगल्स में वर्ल्ड रैंक 15 व अंडर 19 सिंगल्स में वर्ल्ड रैंक 28 है। जबकि भारत में सुहाना अंडर 19 में नंबर एक पर हैं।