चीन सीमा की ओर जाने वाली सड़क का वाॅश आउट | 26 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जोशीमठ को भारत-चीन सीमा से लगे मलारी और नीति (घाटी) के सीमावर्ती गाँवों से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग मिरम ध्वस्त हो गया।

प्रमुख बिंदु

  • उक्त राजमार्ग की नाकाबंदी कर दी गई जिसके कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई, जिससे विशेष रूप से सीमा की ओर जाने वाले सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के काफिले पर इसका प्रभाव पड़ा।
  • निरंतर वर्षा और विशेषकर पर्वतीय इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण राज्य में 100 से अधिक सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया है, जिनमें कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

  • ITBP भारत का विशेष पर्वतीय बल है, जिसकी स्थापना 24 अक्तूबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध के बाद की गई थी, शुरुआत में इस बल की तैनाती भारत-चीन सीमा पर की गई थी।
  • प्रारंभिक तौर पर इसका गठन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल अधिनियम, 1949 के तहत हुआ। हालाँकि भारतीय संसद द्वारा 1992 में भा.ति.सी.पुलिस (ITBP) अधिनियम को अधिनियमित किया गया तथा इसके अधीन नियमों को 1994 में लागू किया गया।
  • हालाँकि पिछले कुछ वर्षों में ITBP की तैनाती नक्सल विरोधी अभियानों सहित विभिन्न आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई। यह बल अधिक ऊँचाई वाले बचाव और पर्वतारोहण अभियानों में अपनी विशेषज्ञता के लिये जाना जाता है।