प्रदेश में आरंभ होगा रिवर क्रूज टूरिज्म | 10 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिये रिवर क्रूज टूरिज्म का उपयोग किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • प्रदेश में रिवर क्रूज टूरिज्म का संचालन नर्मदा नदी में बड़वानी से गुजरात स्थित स्टेच्यु ऑफ यूनिटी तक आरंभ किया जाएगा। क्रूज 135 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
  • बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि बरगी से मंडला तक भी क्रूज का संचालन आरंभ होगा।
  • रिवर क्रूज टूरिज्म के आरंभ होने से पर्यटक नर्मदा नदी के आस-पास उपलब्ध प्राकृतिक सौंदर्य और जैव-विविधता से रू-ब-रू हो सकेंगे।