उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वाड को पुनः सक्रिय किया गया | 08 Aug 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिये।

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री ने भयमुक्त वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी तथा ज़िला स्तरीय अधिकारियों को जन सुनवाई एवं संवाद सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
  • एंटी रोमियो स्क्वाड:
    • इनका उद्देश्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पर अंकुश लगाना तथा उन्हें अधिक सुरक्षा प्रदान करना था।
    • इसका उद्देश्य लड़कियों के कॉलेजों के बाहर उनके साथ छेड़छाड़ और छेड़खानी में शामिल पाए जाने वाले लड़कों के खिलाफ कार्यवाही करना है।
      • लेकिन युगलों को सिर्फ इसलिये रोक दिया गया क्योंकि वे एक साथ देखे गए थे, हालाँकि स्क्वाड के पास उन्हें रोकने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था।