‘रंग भरे गुब्बारे’ | 18 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

16 से 18 अक्तूबर, 2021 तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र की सुरेख आर्ट गैलरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी शुचि शर्मा की चित्रकला प्रदर्शनी ‘रंग भरे गुब्बारे’ का प्रदर्शन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ तथा राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने किया। 
  • इस चित्र प्रदर्शनी में शुचि शर्मा के जलरंगों से बने पॉर्ट्रेट, लैंड्स्केप्स, स्टिल लाइफ व अन्य जीवन से प्रभावित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। 
  • शुचि शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने 120 से अधिक चित्र बनाये हैं, जिन्हें यहाँ प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों से होने वाली आय ऐसे बच्चों के सहायतार्थ खर्च की जाएगी, जो कोविड महामारी के कारण अनाथ हो गए हैं।