प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

राँची मौसम केंद्र भारत का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित

  • 16 Jan 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों 

15 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली के मौसम भवन के ‘वृष्टि सभागार’ में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 148वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राँची मौसम केंद्र को भारत का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस समारोह में रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने देश के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरकंडा जी, मुरारी देवी, जोत और बनिहाल टॉप के डॉपलर वेदर रडार का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा कई प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow