राजस्थान ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिये आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की | 19 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को राज्य में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

  • मुख्य बिंदु:
  • राज्य का यह आदेश केंद्र द्वारा 22 जनवरी को अपने सभी कर्मचारियों के लिये आधे दिन की छुट्टी की घोषणा के बाद आया है।
  • 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह की तैयारियों में शामिल हैं:
    • राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथी, शेर, भगवान हनुमान और भगवान विष्णु के 'वाहन' गरुड़ की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं।
    • अभिषेक समारोह के लिये निमंत्रण कार्ड वीवीआईपी, पुजारियों, दानदाताओं और कई राजनेताओं सहित मेहमानों को भेज दिये गए हैं।
  • मंदिर के उद्घाटन की तैयारी में शहर में बड़े सुधार हुए हैं:
    • राम मंदिर के उद्घाटन से पहले, अयोध्या में होटल की कीमतें कथित तौर पर बढ़ गईं और कई पहले से ही बुक हैं।
    • वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख मंदिरों - राम जन्मभूमि और गोरखनाथ को जोड़ेगी।
    • एयरलाइंस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से सेवा प्रदान करेंगी।
  • राम मंदिर के निर्माण से पहले ही अयोध्या की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। ज़िले में आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों के लिये रोज़गार के नए अवसर उत्पन्न करती है।