राष्‍ट्रपति पुलिस पदक | 16 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मध्य प्रदेश के 59 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • प्रदेश के 9 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त हुआ है। प्रियदर्शन श्रीवास्तव उपजेल अधीक्षक, भोपाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त हुआ। इसके अलावा नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिये राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक विक्रम सिंह मालवीय ज़िला सेनानी शाजापुर, उमेश कुमार तिवारी कंपनी कमांडर नगर सेना भोपाल एवं इमदार अली, सहायक उपनिरीक्षक आगर-मालवा को मिला।
  • इसके साथ ही राज्य के 35 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया तथा जेल विभाग के 11 एवं अन्य 4 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक मिला।