प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटेली के मनीष सैनी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया

  • 18 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

17 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले के मंडी अटेली कस्बे के निवासी मनीष सैनी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2021 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। उन्होंने वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के लिये दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले के अटेली कस्बे के रहने वाले मनीष सैनी को उनकी गुजराती फिल्म ‘गांधी एंड कंपनी’के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया है। लेखक और निर्देशक के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म है।
  • उनकी फिल्म ‘गांधी एंड कंपनी’ एक गुजराती कॉमेडी बाल फिल्म है, जो मनोरंजक तरीके से ईमानदारी और सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों की पृष्ठभूमि के साथ एक कहानी कहती है। यह फिल्म आने वाली उम्र का पारिवारिक ड्रामा है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिये है।
  • उल्लेखनीय है कि मनीष सैनी एक लेखक और निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। मनीष सैनी ने गुजराती फिल्म ‘ढह’ का भी निर्देशन किया था। इसे भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा मनीष सैनी को इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी सारी फिल्मों के लिये सम्मानित किया जा चुका है।
  • मनीष सैनी मूलरूप से हरियाणा के अटेली विधानसभा के रहने वाले हैं। मनीष सैनी ने अपनी शिक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन अहमदाबाद से पूरी की है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2