पी.के. अग्रवाल | 17 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

16 अगस्त, 2021 को हरियाणा पुलिस के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल ने पंचकूला पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अपना पदभार संभाल लिया।

प्रमुख बिंदु

  • 15 अगस्त, 2021 को हरियाणा सरकार ने पी.के. अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया था। उन्हें मनोज यादव के स्थान पर डीजीपी बनाया गया है।
  • हरियाणा सरकार ने संघ लोग सेवा आयोग को पाँच आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था। इसमें आईपीएस शत्रुजीत कपूर और देशराज का नाम भी शामिल था, लेकिन यूपीएससी ने दोनों को अंतिम तीन में शामिल नहीं किया था। 
  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वरिष्ठता का पैमाना बनाते हुए नए डीजीपी की नियुक्ति के लिये तीन नामों का पैनल हरियाणा सरकार को भेजा था, जिसमें आईपीएस पी.के. अग्रवाल, रमेश चंद्र मिश्रा और मोहम्मद अकील के नाम शामिल थे।
  • 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अग्रवाल मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। अभी तक वह डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर कार्यरत् थे। वे 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। 
  • पी.के. अग्रवाल को 2004 में पुलिस मेडल और 2015 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।