मध्य प्रदेश में नौ सीटों पर मतदान | 08 May 2024

चर्चा में क्यों?

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ सीटों- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, सागर, विदिशा, भोपाल और बैतूल में लगभग 66.5% मतदान हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा साझा किये गए आँकड़ों के अनुसार, राजगढ़ में 76.19% मतदाताओं के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि चंबल डिवीज़न के भिंड में राज्य में सबसे कम 55.44% मतदान दर्ज किया गया।
  • अब तक मध्य प्रदेश की 21 सीटों पर पहले तीन चरणों का मतदान हो चुका है, जबकि बाकी आठ सीटों पर 13 मई, 2024 को चौथे चरण का मतदान होगा।