राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में मिलेगी सीधे एंट्री | 16 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

14 दिसंबर, 2023 को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री मिलेगी। बेशक वे किसी एसोसिएशन से संबंद्धता रखते हों या नहीं।

प्रमुख बिंदु

  • विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि नियमानुसार फेडरेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यदि कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसे राष्ट्रीय खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा।
  • राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में, जो चैंपियन हैं, उन्हें मौका मिलेगा। इसके साथ ही इसके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
  • विभिन्न प्रतियोगिता में जो पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे हैं, उनमें से भी खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें खेलने का अवसर दिया जाएगा।
  • विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है, जिसे देखते हुए बेहतर खेलने वाला राज्य का कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेगा।
  • विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य ओलंपिक खेल जनवरी और फरवरी में होंगे। देहरादून सहित विभिन्न ज़िलों में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।