प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

एशियन गेम्स में परमिंद्र ने रोइंग में जीता कांस्य पदक

  • 27 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • 25 सितंबर, 2023 को चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स-2023 में हरियाणा के यमुनानगर के गाँव शाहपुर के युवा खिलाड़ी परमिंद्र सिंह ने रोइंग के क्वाड्रल स्कल में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रमुख बिंदु

  • परमिंद्र सिंह की टीम ने 2 किमी. की दूरी को पार करके कांस्य पदक हासिल किया है। रोइंग के डबल स्कल में परमिंद्र सिंह के साथ पंजाब के बठिंडा के सतनाम सिंह ने भाग लिया था।
  • वहीं, क्वाड्रल स्कल में परमिंद्र सिंह के साथ पंजाब के मानसा के सतनाम सिंह, राजस्थान के भरतपुर के जाकिर खान, पंजाब के मानसा के सुखमीत सिंह ने फाइनल में 2 किमी. की दूरी को 6:08.61 समय में तय करके कांस्य पदक अपने नाम किया है।
  • विदित है कि खिलाड़ी परमिंद्र सिंह पहले बॉस्केट बॉल के प्लेयर रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने करीब तीन साल इस खेल में प्रतिनिधित्व किया।
  • उल्लेखनीय है कि परमिंद्र सिंह ने रोइंग की महारत अपने पिता व कोच अर्जुन अवॉर्डी इंद्रपाल सिंह से हासिल की है।
  • ज्ञातव्य है कि परमिंद्र सिंह ने दो साल पहले एशिया चैंपियनशिप के सिंगल स्कल में सिल्वर मेडल, नेशनल प्रतियोगिता के डबल स्कल में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
  • इसके अलावा नेशनल चैंपियनशिप में सात गोल्ड मेडल, रोइंग अरगोमीटर में एशिया और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल सहित अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किये हैं।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2