मऊगंज ज़िले की आधिकारिक वेबसाइट का हुआ शुभारंभ | 22 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 20 सितंबर, 2023 को नवगठित मऊगंज ज़िले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने टीएल बैठक के दौरान ज़िले की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के माध्यम से मऊगंज ज़िले से संबंधित संपूर्ण जानकारियाँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि रीवा ज़िले से अलग होकर मऊगंज 15 अगस्त, 2023 से नए ज़िले के रूप में अस्तित्व में आ चुका है, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने किया है।
  • इस वेबसाइट का निर्माण रीवा एनआईसी के ज़िला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल ने किया है।
  • इस वेबसाइट में मऊगंज ज़िले से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियों को समाहित किया गया है। वेबसाइट में इतिहास, अधिकारियों की जानकारी, संपर्क सूत्र, ज़िले के पर्यटन क्षेत्र, ठहरने की सुविधा, प्रमुख त्योहार, प्रमुख व्यंजनों की जानकारी दर्ज की गई है। इसमें जनपद पंचायतों की जानकारी, तहसीलों की जानकारी, जनसंख्या और नक्शा भी दर्ज किया गया है।
  • वेबसाइट में जनसंपर्क मऊगंज का x (पूर्व में ट्वीटर) और फेसबुक के लिंक भी हैं, जिससे ज़िले के समाचार देखे जा सकते हैं। त्वरित संपर्क, महत्त्वपूर्ण वेबसाइटों के लिंक, सभी हेल्पलाइन नंबर, ज़िला प्रोफाइल और कलेक्टर के फेसबुक व x (पूर्व में ट्वीटर) एकाउंट के लिंक भी वेबसाइट में उपलब्ध है।