पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर के लिये अधिसूचना जारी | 23 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 21 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसरण में राज्य सरकार ने जोबनेर में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रमुख बिंदु

  • इससे पूर्व विधानसभा सत्र में पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने इससे संबंधित विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया था, जो ध्वनिमत से पारित हो गया था।
  • पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि पूर्व में बीकानेर में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कार्यरत् है। जोबनेर में राज्य के दूसरे पशु विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान की आधुनिकतम तकनीक से युक्त शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • पशुपालन मंत्री ने बताया कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ दो पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय होंगे। पशुधन को बचाने एवं पशु चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये जोबनेर में राज्य का दूसरा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय खोला जा रहा है।