NOTA वोट | 07 Jun 2024

चर्चा में क्यों?

हाल के आम चुनावों में इंदौर में देश में सबसे अधिक NOTA (इनमें से कोई नहीं) वोट 2,18,674 दर्ज किये गए।

मुख्य बिंदु:

  • इंदौर लोकसभा सीट पर कुल पड़े वोटों में से 16.28% वोट NOTA के खाते में गए।
    • राष्ट्रीय स्तर पर कुल 5,33,705 मतदाताओं ने NOTA (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुना, जिसमें सबसे अधिक 2,18,674 वोट इंदौर सीट पर दर्ज किये गए।
    • इंदौर में 25.27 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 61.75% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 13,43,294 मत वैध पाए गए। इनमें से 16.28% मत NOTA को गए। वर्ष 2019 में इंदौर में 69% मतदान हुआ था, जिसमें 5,045 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना था।
  • एक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, NOTA का एक “प्रतीकात्मक” प्रभाव होता है और यदि किसी सीट पर इसे 50% से अधिक वोट मिलते हैं, तभी चुनाव परिणामों पर इसे कानूनी रूप से प्रभावी बनाने पर विचार किया जा सकता है।

NOTA

  • NOTA विकल्प पहली बार वर्ष 2014 के आम चुनावों में पेश किया गया था।
  • NOTA का कोई कानूनी प्रभाव नहीं है, क्योंकि अगर किसी सीट पर सबसे ज़्यादा वोट NOTA को मिले हों, तो दूसरा सबसे सफल उम्मीदवार जीत जाता है।
  • हरियाणा में NOTA को एक काल्पनिक उम्मीदवार माना गया है।