छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल | 29 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सहित दस राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की

  • असम से पूर्व लोकसभा सदस्य रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • वह वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे, जिन्हें फरवरी 2023 में नियुक्त किया गया था।
  • राज्यपाल:
    • राज्यपाल की नियुक्ति और शक्तियों से संबंधित प्रावधान भारतीय संविधान के भाग VI में निहित हैं।
    • अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होगा। एक व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
    • राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में दोहरी भूमिका अदा करता है।
    • वह भारतीय राजनीति की संघात्मक प्रणाली का हिस्सा है और संघ एवं राज्य सरकारों के बीच एक कड़ी का कार्य करता है।
    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 157 और अनुच्छेद 158 राज्यपाल के पद के लिये पात्रता आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करते हैं।