जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव

  • 03 Oct 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है । 

प्रमुख बिंदु 

  • नियुक्ति: 
    • अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का 35वाँ मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
    • वह 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं ।
    • वह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।
    • इस नियुक्ति से पहले जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे ।
    • उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये उन्हें वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य सचिव 

  • मुख्य सचिव राज्य सरकार में सर्वोच्च पद का सिविल सेवक होता है, जो समग्र प्रशासन और सरकारी कार्यों के समन्वय के लिये ज़िम्मेदार होता है।
  • नियुक्ति: मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री करते हैं, जो आमतौर पर एक IAS अधिकारी होता है। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार, मंत्रिमंडलीय सहयोगियों या कैबिनेट से परामर्श कर सकते हैं, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।
  • भूमिका और ज़िम्मेदारियाँ:
    • प्रशासनिक प्रमुख: मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य करता है और राज्य सरकार के प्रशासन की देखरेख करता है।
    • समन्वय: राज्य सरकार के भीतर विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करता है।
    • नीति कार्यान्वयन: राज्य स्तर पर सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिये ज़िम्मेदार।
    • संपर्क: राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच संपर्क का कार्य करता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2