नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता | 10 Aug 2024

चर्चा में क्यों?

भारत के प्रसिद्ध भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक हासिल किया।

प्रमुख बिंदु:

  • नीरज ने 89.45 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पोडियम पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
    • पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • नीरज लगातार व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट और ट्रैक एवं फील्ड में पहले खिलाड़ी बन गए
  • पहलवान सुशील कुमार (वर्ष 2008 और वर्ष 2012) तथा शटलर पीवी सिंधु (वर्ष 2016 एवं वर्ष 2021) अन्य भारतीय हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।