नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास | 09 Aug 2021

चर्चा में क्यों

7 अगस्त, 2021 को हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर तालिका में पहला स्थान हासिल कर देश को टोक्यो ओलंपिक का पहला और व्यक्तिगत श्रेणी में ओलंपिक का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
  • नीरज हरियाणा के पानीपत ज़िले के ‘खंडरा’ गाँव के निवासी हैं।
  • वर्ष 2016 से नीरज भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजपूताना राइफल्स यूनिट में सूबेदार के पद पर हैं।
  • नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • नीरज ने भारत को 10वाँ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया है, गौरतलब है कि 8 स्वर्ण पदक पुरुष हॉकी टीम ने और 1 स्वर्ण पदक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक) द्वारा जीता गया था।
  • नीरज के अब तक के अन्य खेलों में स्वर्ण पदक:
    1. 2018 जकार्ता, एशियाई खेल 
    2. 2018 गोल्ड कोस्ट, राष्ट्रमंडल खेल 
    3. 2017 भुवनेश्वर, एशियाई चैंपियनशिप 
    4. 2016 गुवाहाटी/शिलांग, दक्षिण एशियाई खेल