प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

एनसीसी राजस्थान ने फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

  • 05 Feb 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

4 फरवरी, 2022 को राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन भवन में कर्नल जितेंद्र कुमार (एस.सी.) निदेशक, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) और कर्नल संजय गुप्ता, कंटिंजेंट कमांडर, एनसीसी ने स्मृति चिह्न और एनसीसी कैप प्रदान की। 

प्रमुख बिंदु 

  • राजस्थान एनसीसी निदेशालय के 57 एनसीसी कैडेट्स ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर में 17 दिसंबर, 2021 से 29 जनवरी, 2022 तक भाग लिया था। 
  • आरडीसी कैंप में राजस्थान के कैडेट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। कैंप में लाईन एरिया प्रतियोगिता, फ्लैग एरिया प्रतियोगिता, ड्रिल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गईं। 
  • उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिये पर्यटन विभाग ने राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत की जानकारी प्रदान करके एनसीसी कैडेट्स की मदद की थी। नतीजतन, कैडेट्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चौथा स्थान तथा समग्र रूप से आरडीसी 2022 में तीसरा स्थान हासिल किया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow