राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक अभियान | 12 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्वास्थ्य योद्धा पोर्टल’ लॉन्च करते हुए ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक अभियान’ की शुरुआत की, जिसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक अभियान के तहत राज्य में दो लाख स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देश के दो लाख राजस्व गाँवों में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।
  • गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान 12 सदस्यीय समिति को मिलाकर 72,000 निगरानी समितियों का गठन किया गया था। इस समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया।