प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी और संग्रहालय

  • 08 Feb 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों? 

7 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी और संग्रहालय के साथ ही उनकी मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु  

  • इस अकादमी में बच्चों को संगीत की शिक्षा प्रदान की जाएगी, जबकि संग्रहालय में उनके सभी गाने संग्रहीत किये जाएंगे। वहीं उनकी जयंती पर लता मंगेशकर पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।  
  • गौरतलब है कि लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। कोविड से जुड़ी जटिलताओं के 6 फरवरी, 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इनकी मृत्यु हो गई थी। 
  • संगीत के क्षेत्र में इनकी उपलब्धियों को देखते हुए इन्हें वर्ष 1969 में पद्म भूषण, 1999 में पद्म विभूषण तथा 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow