पांजूपुर में 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ | 26 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 25 सितंबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर ज़िले के पांजूपुर गाँव में लगभग 1200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले श्री गुरु तेगबहादुर साहिब राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस मेडिकल कॉलेज को लगभग 30 माह में पूरा किया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, ऐसे में लोगों को इलाज के लिये चंडीगढ़ की दौड़ लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
  • मेडिकल कॉलेज के निर्माण से यमुनानगर के साथ-साथ आस-पास के राज्यों के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ मिल पाएंगी।
  • इस मेडिकल कॉलेज का फायदा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल को भी होगा। आने वाले दिनों में हरियाणा एक ऐसा राज्य बन जाएगा, जो दूसरे प्रदेशों को भी डॉक्टर देगा।