लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना

  • 02 Sep 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने घोषणा की कि वे तीजा-पोरा (2 सितंबर) महतारी वंदन उत्सव के दौरान महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी करेंगे, जिसके तहत 70 लाख महिला लाभार्थियों को 1,000-1,000 रुपए प्रदान किये जाएंगे।

मुख्य बिंदु: 

  • पात्रता: छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिये, 1 जनवरी, 2024 तक 21 वर्ष की आयु होनी चाहिये और इसमें विवाहित महिलाएँ, विधवाएँ, तलाकशुदा व परित्यक्त महिलाएँ शामिल हैं।
    • अपवर्जन: आयकरदाता और सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं हैं।
  • शुभारंभ: भारत के प्रधानमंत्री 10 मार्च, 2024 को महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करेंगे और पहली किश्त जारी करेंगे।
  • सहायता: 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त) को 1,000 रुपए प्रति माह प्रदान किया जाता है।
  • लाभार्थी: 70 लाख से अधिक महिलाओं का चयन किया गया; 6 किश्तें हस्तांतरित की जा चुकी हैं।
  • भुगतान: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मार्च से अगस्त तक 39.23 बिलियन रुपए का भुगतान किया गया।

  • तीजा-पोरा: तीजा-पोरा खेती की प्रक्रिया में बैलों और भैंसों की महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिये उनके सम्मान तथा सराहना हेतु मनाया जाता है। 
    • यह कृषि मौसम के अंत का प्रतीक है और इसमें इन पशुओं के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता दर्शाने के लिये अनुष्ठान किये जाते हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2