मध्य प्रदेश की पूजा ओझा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित | 14 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले की पैरा कयाकिंग खिलाड़ी पूजा ओझा को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन श्रेणी खेल) के लिये चयनित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • एशियन पैरा चैंपियनयशिप की रजत पदक विजेता खिलाड़ी पूजा ओझा को यह सम्मान तीन दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
  • विदित है कि अगस्त माह में कनाडा में आयोजित आईसीएफ वर्ल्ड पैरा कैनो चैंपियनशिप- 2022 में पूजा ओझा ने अपने कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में रजत पदक जीता था।
  • गौरतलब है कि भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से पूजा इस प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी।
  • पूजा को यह सम्मान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन श्रेणी खेल में पूजा सहित देशभर के छह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है और पूजा मध्य प्रदेश से चयनित एकमात्र खिलाड़ी हैं।