मध्य प्रदेश को मिली ट्रॉपमेट-2022 की मेज़बानी | 14 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

13 अक्टूबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के प्रमुख डॉ. आर. बाला सुब्रमणियन ने बताया कि मध्य प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग, आईआईएसइआर (IISER) और आईएमएसबी द्वारा ट्रॉपमेट-2022 का आयोजन इस बार मध्य प्रदेश में होगा।

प्रमुख बिंदु

  • किसान-कल्याण तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि ट्रॉपमेट-2022 में मध्य प्रदेश के कृषि एवं पर्यावरण मौसम की भविष्यवाणी तथा आने वाली मौसमी घटनाओं और चुनौतियों पर विशेष चर्चा होगी, जिससे किसानों और जनता को लाभ होगा।
  • ट्रॉपमेट-2022 में चर्चा और शोध के परिणामों से कृषि के क्षेत्र में अधिकाधिक लाभ होने की उम्मीद होगी।
  • उन्होंने बताया है कि इसमें देश के 400 से अधिक मौसम वैज्ञानिक, कृषि मौसम वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् और शोधार्थी शामिल होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि ट्रॉपमेट-2022 का आयोजन भोपाल में आगामी 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा।