मध्य प्रदेश को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम ज़ोन में प्रथम पुरस्कार | 03 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम ज़ोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इसी प्रकार पश्चिम ज़ोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज़िलों में भोपाल को प्रथम एवं इंदौर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • सुजलम 0 अभियान में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्य प्रदेश को प्रथम और सुजलम 2.0 अभियान में चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किये।
  • मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 पुरस्कार समारोह में हर घर जल प्रमाणित ज़िला घोषित करने के लिये सम्मानित किया गया। बुरहानपुर में सभी गाँव ने ग्राम सभाएँ आयोजित कर सत्यापित किया कि उनके सभी घरों, शालाओं और आँगनबाड़ियों में सुरक्षित पीने का पानी सही मात्रा में नियमित रूप से मिल रहा है।