प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

लोकायुक्त ने राज्यपाल कलराज मिश्र को प्रस्तुत किया 33वाँ समेकित प्रतिवेदन

  • 08 Feb 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

7 फरवरी, 2022 को राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति पी. के. लोहरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को 33वाँ समेकित प्रतिवेदन (1 मार्च, 2018 से 31 दिसंबर, 2021 तक) प्रस्तुत किया।

प्रमुख बिंदु 

  • लोकायुक्त सचिवालय के उप सचिव हर्ष कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त लोहरा द्वारा 9 मार्च, 2021 को पदभार ग्रहण करने के समय कुल 9 हज़ार 810 शिकायतें लंबित थीं। 
  • कोविड महामारी के समय विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोहरा ने पीड़ित व्यक्तियों की परिवेदनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बिना किसी अवकाश के दिसंबर 2021 तक कुल 5 हज़ार 43 शिकायतों का निस्तारण किया।
  • उप सचिव ने बताया कि 1973 में लोकायुक्त संस्था की स्थापना के बाद से परिवेदनाओं का यह सबसे अधिक निस्तारण है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow