एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़ का शुभारंभ | 07 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने होटल पलाश रेजिडेंसी में ‘एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़’ (MPT Southern Spices) का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन निगम के इस नवाचार से भीमबेटका, साँची और भोपाल आने वाले पर्यटकों और आमजन को दक्षिण भारतीय व्यंजनों का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा, साथ ही निगम के व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। 
  • कैफेटेरिया की सफलता पर इसे निगम के अन्य होटलों में भी संचालित किया जाएगा। 
  • प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम एस. विश्वनाथन ने बताया कि कैफेटेरिया को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिये विशेष रूप से नवीनीकृत कर दक्षिण भारत के अनुरूप थीम रखी गई है। 
  • कैफटेरिया में साउथ इंडियन व्यंजनों को विशेष रूप से तैयार करने के लिये सभी अत्याधुनिक और उपयोगी किचन उपकरण भी स्थापित किये गए हैं। लगभग 1200 वर्ग फीट में तैयार ‘एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़’ की क्षमता 40 व्यक्तियों की है। अतिथियों की संख्या में वृद्धि होने पर क्षमता में वृद्धि की जा सकती है। 
  • ‘एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़’ का मुख्य आकर्षण साउथ इंडियन थाली है, जो वेज और नॉनवेज दोनों ही मीनू में उपलब्ध है। साथ ही आने वाले पर्यटक और आमजन को अप्पम, पूटे, इडियप्पम, केरला परोठा, परूप्पू वाडा, पोडी इडली, वडाई, बनाना बज्जी, मिर्ची बज्जी और दक्षिण भारत की पायसम खीर का लजीज स्वाद भी मिलेगा।