नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया ‘लाडली लक्ष्मी पथ’का लोकार्पण '

  • 03 Nov 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

2 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में भारत माता चौराहे पर ‘लाडली लक्ष्मी पथ’का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क के नाम से जाना जाता है, अब ‘लाडली लक्ष्मी पथ’ के रूप में जाना जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नही है। राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 ज़िलों में ‘लाडली लक्ष्मी पथ’विकसित किये जाएंगे।
  • इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिये संचालित योजनाओं, महिला सशक्तीकरण से संबंधित जानकारियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इससे माँ-बहन, बेटियाँ और समाज जागरूक होगा।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़े लोगों की बजाय अब बेटियों के नाम पर प्रदेश की सड़कों का नामकरण किया जाएगा।    
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2