विश्व परमाणु वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे झारखंड के गिरिडीह के कुणाल वर्मा | 19 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

18 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह ज़िले के कुणाल वर्मा यूरोप के वियना में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित विश्व परमाणु वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 19 जून से 27 जून तक परमाणु वैज्ञानिकों की एक कॉन्फ्रेंस यूरोप के वियना में आयोजित की जा रही है। कॉन्फ्रेंस में यूएनओ के सदस्य देशों के परमाणु वैज्ञानिक भाग लेंगे। 
  • भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कुणाल वर्मा ने आईआईटी हरिद्वार से बीटेक किया और फिर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से एमटेक इन न्यूक्लीयर साइंस में पढ़ाई पूरी की।
  • वर्तमान में वह भारत सरकार के न्यूक्लीयर फ्यूल्स कॉम्प्लेक्स में परमाणु वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत् हैं।