बिहार
किऊल नदी
- 06 Feb 2025
- 1 min read
चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री ने किऊल नदी पर 49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया।
मुख्य बिंदु
- इस पुल की लंबाई 390 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है।
- किऊल-लखीसराय को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण पूरी तरह से पथ निर्माण विभाग द्वारा किया गया है।
किऊल नदी
- किऊल नदी गंगा की एक सहायक नदी है, जिसका उद्गम स्थल उत्तरी छोटा नागपुर का पहाड़ है। यह नदी झारखंड के गिरिडीह ज़िले में स्थित पर्वतमाला से गिरती है और जमुई होते हुए लखीसराय पहुँचकर हरूहर नदी में मिल जाती है।
- इसके बाद यह मुंगेर जिले में गंगा में मिल जाती है।