मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के संयुक्त क्राफ्ट बाज़ार का शुभारंभ | 19 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

16 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और आंध्र प्रदेश की प्रमुख सचिव के. सुनीता ने भोपाल के गोहर महल में दोनों राज्यों के संयुक्त ‘क्राफ्ट बाज़ार’का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्य प्रदेश शासन और वस्त्र मंत्रालय आंध्र प्रदेश द्वारा भोपाल में गोहर महल में 16 से 25 जून तक ‘क्राफ्ट बाजार’का आयोजन किया जा रहा है।  
  • आयुक्त सह प्रबंध संचालक संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम सूफीया वली फारूकी ने बताया कि 25 जून तक हो रहे ‘क्राफ्ट बाज़ार’में मध्य प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश के शिल्पियों द्वारा उत्पादित सामग्री विक्रय के लिये उपलब्ध है। 
  • आयुक्त हस्तशिल्प फारूकी ने बताया कि मध्य प्रदेश और आंध्रप्रदेश के बीच सहमति के आधार पर प्रदेशवासियों को आंध्र प्रदेश का शिल्प उपलब्ध कराने के लिये आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी एम्पोरियम की वस्तुओं को मृगनयनी शो-रूम में प्रदर्शित किया जाएगा। यह विक्रय के लिये भी उपलब्ध रहेगा।