जोधपुर के शुभम राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल | 15 Feb 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बंगलुरू में आयोजित आईपीएल 2022 के 15वें सीजन की मेगा ऑक्शन में जोधपुर के शुभम गढ़वाल को राजस्थान रॉयल्स टीम ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि शुभम गढ़वाल जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
  • शुभम साउथ अफ्रीका में क्लब क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वे राजस्थान की रणजी टीम के भी सदस्य रहे हैं।
  • पाँच माह पूर्व जयपुर में आयोजित कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता में शुभम गढ़वाल ने 12 बॉल में 50 रन बनाए थे। साथ ही क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था।