झारखंड आदिवासी महोत्सव | 09 Aug 2024

चर्चा में क्यों?

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीयझारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन राँची में किया गया, जिसमें आदिवासी संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य बिंदु

  • विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी समूहों ने अपने पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किये।
    • उन्होंने आदिवासी समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों और अन्य समकालीन मुद्दों पर भी चर्चा की।
  • मुख्यमंत्री ने आदिवासी लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आदिवासी समुदायों को विस्थापन की पीड़ा सहनी पड़ी है।

    विश्व आदिवासी दिवस

    • यह दिवस वर्ष 1982 में जिनेवा में स्वदेशी जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक को मान्यता देता है।
    • संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुसार, यह दिवस वर्ष 1994 से हर वर्ष मनाया जाता है।
    • आज तक, अनेक स्वदेशी लोग अत्यधिक गरीबी, हाशिये पर होने तथा अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों का सामना कर रहे हैं।