उत्कृष्ट मुखिया को सम्मानित करेगा झारखंड राज्य खाद्य आयोग | 30 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

29 अगस्त, 2023 को झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि आयोग के स्थापना दिवस (9 दिसंबर) को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि राज्य के सभी मुखिया को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से ही आयोग ने राज्य के सभी ज़िलों के मुखिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
  • सभी ज़िलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा।