झारखंड
झारखंड बजट 2025-26
- 04 Mar 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
झारखंड सरकार ने राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 1.45 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
मुख्य बिंदु
- बजट आवंटन और प्रमुख योजना:
- महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY) के लिये 13,363.35 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं ।
- आर्थिक विकास और राजकोषीय घाटा:
- राज्य की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 7.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
- आगामी वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटा 11,253 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।
- सामाजिक क्षेत्र के लिये 62,844 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।
- 2023-24 में झारखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) लगभग 4.6 ट्रिलियन रुपए था।
- सरकार का लक्ष्य 2029-30 तक GSDP को 10 ट्रिलियन रुपए तक बढ़ाना है।
- स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पहल:
- बजट में सात नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना शामिल है: राँची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा।
- सरकार ने जमशेदपुर, गुमला और साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय खोलने की योजना की भी घोषणा की।
- केंद्र के साथ वित्तीय विवाद:
- राज्य सरकार केंद्र सरकार से 1.36 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिये कानूनी कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रही है।
- राज्य सरकार केंद्र सरकार से 1.36 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिये कानूनी कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रही है।
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY)
- यह योजना 3 अगस्त, 2024 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपए दिये जाएंगे।
- प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के माध्यम से हर वर्ष सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 12,000 रुपए भेजे जाएंगे।
- दिसंबर 2024 से वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह कर दी गई।