उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर भारत द्वारा सैनिकों की तैनाती पर विचार | 09 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

भारत सरकार ने चीन के साथ अपनी विवादित सीमा को मज़बूत करने के लिये 10,000 सैनिकों की एक टुकड़ी तैयार की है।

प्रमुख बिंदु:

  • माना जा रहा है कि इन सैनिकों को उत्तरी राज्यों; उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण 532 किमी. (330.57 मील) हिस्से की सुरक्षा के लिये तैनात किया जाएगा।
  • सैनिकों की इस प्रकार की तैनाती इस क्षेत्र के सामरिक महत्त्व एवं भारत के नेताओं की नज़र में इसकी बढ़ती संवेदनशीलता दोनों को उजागर करती है।
  • पिछले दशक में इस क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे में भारी निवेश और विकास देखा गया है।
  • वर्ष 2020 में एक गंभीर सीमा संघर्ष के बाद, जिसमें पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में कम-से-कम 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे, वर्ष 2021 में, भारत ने चीन के साथ अपनी सीमा पर गश्त करने के लिये अतिरिक्त 50,000 सैनिकों को तैनात किया।