ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

उत्तर प्रदेश

इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2025

  • 15 Apr 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2025 में उत्तर प्रदेश ने गणितीय कौशल और कंप्यूटर दक्षता के क्षेत्रों में देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 

  • साथ ही रोज़गार के अवसरों और शहरों की रैंकिंग में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

मुख्य बिंदु

 रिपोर्ट के बारे में:

  • इंडिया स्किल्स रिपोर्ट के अनुसार, 80% युवा गणित और कंप्यूटर स्किल्स में दक्ष हैं। इस मामले में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना क्रमशः तीसरे, चौथे और पाँचवें स्थान पर हैं।
  • आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking) में भी उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।
    इसके बाद राजस्थान दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
  • अंग्रेज़ी दक्षता के क्षेत्र में महाराष्ट्र ने पहला स्थान, कर्नाटक ने दूसरा और उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 
    • यह आँकड़े ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट (GATE) की रिपोर्ट में सामने आए हैं, जो दुनिया भर के छात्रों और पेशेवरों की नौकरी हेतु तैयारियों (Job-Ready Skills) का मूल्यांकन करती है।
  • 18-25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिये रोज़गार संसाधनों की उपलब्धता के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है, जबकि 26-29 वर्ष के युवाओं की श्रेणी में भी राज्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
  • इंटर्नशिप पसंदीदा राज्य के रूप में तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं
  • कुल रोजगार प्रतिशत में महाराष्ट्र (84%) पहले, दिल्ली (78%) दूसरे, कर्नाटक (75%) तीसरे, आंध्र प्रदेश (72%) चौथे, केरल (71%) पाँचवे और उत्तर प्रदेश (70%) छठे स्थान पर है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2