भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स एकुवेरिन’ चौबटिया में शुरू हुआ | 13 Jun 2023

चर्चा में क्यों

12 जून, 2023 को भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 11 से 24 जून 2023 तक उत्तराखंड के चौबटिया में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स एकुवेरिन के 12वें संस्करण का आगाज हो गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • ‘मित्र’अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कहे अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा।
  • विदित है कि इस अभ्यास का 11वाँ संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किया गया था। 
  • दोनों देशों के बीच ये रक्षा सहयोग, संयुक्त अभ्यास करने से लेकर रक्षा प्रशिक्षण और उपकरण आवश्यकताओं के लिये मालदीव की सहायता करने तक फैला हुआ है। 
  • दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सैन्य सहयोग में बहुत नज़दीकी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। ‘एक्स एक्यूवेरिन’दोनों देशों के बीच इन संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा।