भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन-III | 14 Feb 2025
चर्चा में क्यों ?
भारत और मिस्र के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास "साइक्लोन-lll" 10 फरवरी 2025 से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
मुख्य बिंदु
- साइक्लोन-III के बारे में:
- यह एक वार्षिक अभ्यास है, जिसे दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
- इसका पिछला संस्करण जनवरी 2024 में मिस्र के अंशास में आयोजित हुआ था।
- भारतीय टीम में 25 सैनिक होंगे, जिनका प्रतिनिधित्व दो विशेष बल बटालियनों के जवान करेंगे। वहीं, मिस्र की टीम में भी 25 सैनिक होंगे, जिनका प्रतिनिधित्व मिस्र के विशेष बल समूह और टास्क फोर्स के जवान करेंगे।
अभ्यास के उद्देश्य:
- दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को सुदृढ़ करना।
- शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और सामरिक अभ्यास पर विशेष ध्यान देना।
- रेगिस्तान और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिये सामरिक अभ्यासों का पूर्वाभ्यास और सत्यापन करना।
- इसमें मिस्र द्वारा स्वदेशी सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन और रक्षा विनिर्माण उद्योग का निरीक्षण भी किया गया।
मिस्र
- मिस्र उत्तरपूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया (मध्य पूर्व) में सिनाई प्रायद्वीप में एक अंतरमहाद्वीपीय देश है।
- काहिरा मिस्र की राजधानी है।
सीमाएँ:
- उत्तर: भूमध्य सागर की सीमाएँ।
- पूर्व: स्वेज की खाड़ी और लाल सागर से घिरा हुआ।
- पश्चिम: लीबिया के साथ भूमि सीमा साझा करता है।
- उत्तर-पूर्व: गाज़ा पट्टी (फिलिस्तीनी क्षेत्र) और इज़रायल की सीमाएँ।
- दक्षिण: सूडान के साथ सीमा साझा करता है।
समुद्री सीमाएँ:
- भूमध्य सागर: साइप्रस, तुर्की और ग्रीस के साथ समुद्री सीमाएँ साझा करता है।
- लाल सागर: जॉर्डन और सऊदी अरब के साथ समुद्री सीमाएँ साझा करता है।
- मिस्र ने 1922 में आधुनिक स्वतंत्रता प्राप्त की।
- आधिकारिक भाषा आधुनिक मानक अरबी है।
- आम तौर पर बोली जाने वाली बोली मिस्री अरबी (मसरी) है।
- इस्लाम प्रमुख धर्म है, जिसमें 85-90% आबादी सुन्नी मुस्लिम है।
प्रमुख नदी:
- नील नदी मिस्र में साल भर बहने वाली एकमात्र नदी है। लगभग 98% आबादी नील नदी घाटी में रहती है।