42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन | 15 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रारंभ हुए 14 दिवसीय 42वें भारतीय अतंर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण सहपरिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना कर झारखंड पवेलियन (मंडप) का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु  

  • विदित हो कि जी-20 समिट के बाद दिल्ली के प्रगति मैदान में यह दूसरा बड़ा आयोजन है। इस वर्ष मेले की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’है।
  • इस मेले में झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट के रूप में भाग ले रहा है। मेले में उद्योग निदेशालय (झारखंड) द्वारा बनाए गए मंडप में क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें लोग झारखंड में बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे।
  • इसके अलावा झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिसमें लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।