प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा सांझी उत्सव-2021

  • 16 Oct 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

7 से 15 अक्तूबर, 2021 तक कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं विरासत हेरिटेज विलेज, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा सांझी उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस उत्सव में टीम नंबर 22 का प्रतिनिधित्व करने वाली 65 वर्षीय निर्मला देवी ने पहला पुरस्कार, जबकि टीम नंबर 24 का प्रतिनिधित्व करने वाली कैथल की चंदो देवी ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया।
  • इसी प्रकार टीम नंबर 2 का प्रतिनिधित्व करने वाली करनाल की सिमरन ने तीसरा, टीम नंबर 23 का प्रतिनिधित्व करने वाले कुरुक्षेत्र की रमनदीप ने चौथा तथा टीम नंबर 19 का प्रतिनिधित्व करने वाले करनाल की मुकेश रानी ने पाँचवा स्थान हासिल किया। टीम नंबर 29 के बल्लभगढ़ निवासी 65 वर्षीय सूरज देवी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • प्रथम पुरस्कार विजेता को 51,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 31,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार विजेता को 21,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।
  • 2 महिला कलाकारों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपए और विशेष पुरस्कार जीतने वाली महिला कलाकार को 51,000 रुपए की राशि दी गई। 
  • हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की प्रभारी रेणु हुड्डा ने बताया कि हरियाणा सरकार और विरासत हेरिटेज विलेज के सहयोग से राज्यस्तरीय हरियाणा सांझी उत्सव लोक रूप में पहली बार आयोजित किया गया।
  • सांझी मेकिंग प्रतियोगिता में 54 से अधिक महिला कलाकारों ने भाग लिया। सांझी उत्सव के दौरान पहली बार सांझी गीत गाए गए। सांझी के गीतों पर महिला कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा, राज्य भर से कई कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन किया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow